India और Pakistan: बँटवारे के बाद दोनों देशों की तरक्की या आतंकवाद को सहारा

India और Pakistan एक पड़ोसी देश हैं। लेकिन जब India को 15 अगस्त 1947 में आज़ादी मिली थी, ये दिन देश के लिए बहुत ही बड़ा दिन था। लेकिन भारत में आज़ादी के साथ एक दुखद घटना भी घटित हुई, जिसमे भारत को दो हिस्सों में बाँट दिया गया, पहला भारत और दुसरा पाकिस्तान। उसी दिन पाकिस्तान की नीव रखी गई थी। इस बँटवारे ने लाखों लोगों की ज़िंदगी बदल दी। लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। और कई लोगों को तो अपनी जान तक खोनी पढ़ी। और बँटवारे में सबसे कठिन फैसला ये था, की कश्मीर किस देश के सीमा रेखा मे आएगा। किस देश का पूरा हक होगा। आइए जानते हैं, इस ब्लॉग की मदद से, की क्या थी भारत और पाकिस्तान के बँटवारे की पूरी कहानी, कैसे आज़ादी के बाद India और Pakistan ने तरक्की की और क्यों आज भी कश्मीर एक विवाद का मुद्दा बना हुआ है।
आखिर क्या हुआ था 1947 में ?
जब अंग्रेज़ों से India को आज़ाद मिली, तब उन्होंने भारत को दो हिस्सों में बाँटने का फैसला लिया गया। इस बँटवारे की वजह से करीब 10 से 15 लाख लोग इधर-उधर हो गए और कई लोग बेघर हो गए, बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गवाई, घर परिवार बिखर गया किसी ने अपनी माँ को खोया, तो किसी ने बाप, किसी ने अपनी बहन को खोया, तो किसी ने भाई को। ये दिन आज भी याद करते रूह काँप जाती है। यह दुनिया के सबसे बड़े पलायनों में से एक पलायन था।
- India (जहां ज़्यादातर हिंदू रहते थे)
- Pakistan (जहां ज़्यादातर मुसलमान रहते थे)
1947 के बाद India की तरक्की
आज़ादी के बाद भारत को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था, जिसमे सबसे बडी समस्या गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी, और कमज़ोर अर्थव्यवस्था थी। लेकिन मेहनत और लोगों के बलिदान के साथ-साथ अच्छे नेताओं की सही योजना से भारत ने आगे बढ़ना शुरू किया।
It was a delight to meet Japan’s Defence Minister Gen Nakatani San in New Delhi. India shares a Special, Strategic and Global partnership with Japan. During the bilateral meeting we discussed defence cooperation and regional security. Both sides condemned terrorism in all forms… pic.twitter.com/cqd7CWyxLS
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 5, 2025
India ने किन-किन क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा तरक्की की हैं ?
- खेती-बाड़ी: 1960 के दशक में भारत में हरित क्रांति (Green Revolution) लाया गया, जिसमे लोगों को खादय् पदार्थ उगाने के लिए जागरूक किया गया जिससे भारत की दूसरे देश पर निर्भरता कम हुई।
- तकनीक और अंतरिक्ष: भारत की ISRO आज दुनिया की प्रसिद्ध स्पेस एजेंसी बन गई है जिसने चंद्रयान जैसे कई बडे प्रोजेक्ट्स किए है और सफलता हासिल की है।
- शिक्षा: भारत ने शिक्षा के क्षेत्र मे भी, IIT, IIM जैसे बड़े-बड़े संस्थान बनाकर बहुत तरक्की हासिल की है।
- लोकतंत्र: आज के समय में भारत एक बहुत बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां लोग अपने पसंद से नेता चुनते भी हैं और उनसे बिना डरे अपनी समस्या भी उनके सामने रखते है।
- आर्थिक विकास: भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जो किसी भी देश को जरूरत पढ़ने पर बोल भी सकती है, धमका भी सकती हैं।
1947 के बाद Pakistan की तरक्की
Pakistan के पास शुरू में संसाधन कम थे। लेकिन उसने भी अपनी दिशा में काफी तरक्की की हैं।
Pakistan ने किन-किन क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा तरक्की की हैं ?
- खेती-बाड़ी : पाकिस्तान भी कृषि पर निर्भर देश है लेकिन पाकिस्तान में कृषि को लेकर कोई क्रांति नहीं हुई, पर अभी-भी पाकिस्तान कृषि पर निर्भर देश है।
- सेना: पाकिस्तान ने अपनी सेना को बहुत मज़बूत बनाया है।
- परमाणु ताकत: पाकिस्तान ने 1998 में परमाणु परीक्षण किया।
- राजनीति: पाकिस्तान में कई बार सैनिक शासन (military rule) आया। कई बार सेना ने तख्ता पलट किया हैं। जिसमे पाकिस्तान के बड़े बड़े नेता को ही जेल भेजा हैं।
- शहरों का विकास: लाहौर, कराची जैसे शहर विकसित हुए हैं।
हालांकि, Pakistan में आतंकवाद और राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याएं अब भी हैं जो पूरे विश्व को परेशान करती हैं।
क्यों कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा विवाद रहा है
कश्मीर है क्या?
कश्मीर को भारत का जन्नत कहा जाता है, क्योंकि यह एक सुंदर और पर्वतीय इलाका है। 1947 में जब India और Pakistan का बँटवारा हुआ था, तब कश्मीर एक राजा हरि सिंह के अधीन था। वह हिंदू थे लेकिन वहाँ की ज़्यादातर जनता मुसलमान थी। इसलिए कश्मीर मे ज्यादातर मुस्लिम रीति-रिवाज देखने को मिलता है।
क्यों कश्मीर इतना ज़रूरी है?
- भूगोल: यह भारत, पाकिस्तान और चीन तीनों देशों से जुड़ा हुआ है।
- पानी: यहां से बड़ी नदियाँ निकलती हैं, जैसे सिंधु, झेलम, रावी नदी।
- खूबसूरती: कश्मीर को “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है।
- लोग: वहां के लोग शांति चाहते हैं, लेकिन कुछ घुसपेटियों और उग्रवादियों की वजह से युद्ध और आतंकवाद की मार झेलते हैं।
झगड़ा कैसे शुरू हुआ ?
जैसा की हम जानते हैं, की कश्मीर जो की एक जन्नत है। यहाँ भरपूर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है, और इसके साथ-साथ यहाँ एक बड़ा पर्यटन स्थल हैं। इतना सब होने क बाद यहाँ के राजा ने भारत के साथ शामिल होने का फैसला किया। ये फैसला पाकिस्तान ने नहीं माना और 1947-48 में पहला युद्ध शुरू हो गया।
India और Pakistan युद्ध और आतंकवाद
वर्तमान में India और Pakistan के बीच अभी तक तीन बड़े-बड़े युद्ध हो चुके हैं:
- 1947-48 (कश्मीर के लिए )
- 1965 (कश्मीर के लिए )
- 1971 (बांग्लादेश निर्माण के लिए)
आज भी कश्मीर में एक लाइन हैं जिसे “लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC)” कहते है, जो India और Pakistan के हिस्से को अलग-अलग करती है, यहाँ एक तरफ भारत है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान।
कश्मीर में आतंकवाद की मार
कश्मीर में कई आतंकी हमले होते रहे हैं। कुछ आतंकी संगठन पाकिस्तान से आते हैं और भारत में हमले करते हैं। इनमें कई ऐसे भयानक हमले भी थे जैसे :
- पुलवामा हमला जो की 14 फरवरी 2019 को हुआ था। जिसमें 40 भारतीय जवान शहीद हुए।
- पहलगाम हमला जो की 22 अप्रैल 2025 को हुआ था। जिसमे 26 भारतीय नागरिक की मौत हुई।
भारत का मानना है कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों की मदद करता है, जो पुलवामा और पहलगाम जैसे बड़े-बड़े हमलों की जिम्मेदारियाँ लेता है। जबकि पाकिस्तान इस बात से साफ इंकार करता है।
अंतिम शब्द
India और Pakistan दो भाइयों की तरह हैं जो एक बार झगड़ पड़े, लेकिन मनमुटाव कभी भी हमेशा नहीं रहते। अगर दोनों देश शांति से बात करें, आतंकवाद को खत्म करें, तो कश्मीर एक संघर्ष नहीं, बल्कि शांति का प्रतीक बन सकता है। हमें पढ़ाई करके, आगे बढ़कर, प्यार और समझदारी फैलाकर दुनिया को बेहतर बनाना है। नफरत और हिंसा से कुछ नहीं मिलता। भारत और पाकिस्तान की संस्कृति, भाषा और खाना काफी हद तक एक जैसा है। कश्मीर के लोग हम जैसे इंसान हैं, उन्हें शांति चाहिए। युद्ध में दोनों तरफ के लोग मरते हैं। चाहे वो सैनिक हों या आम लोग।
आइए, हम सब एक सपना देखें – जहां कश्मीर में बंदूकें नहीं, किताबें हों, धमाके नहीं, फूल खिलें, और लोग बिना डरे हँसी-खुशी रह सकें।
यह भी पढ़े:- Vijay Sethupathi और Nithya Menen की नई फिल्म Thalaivan Thalaivii का टीज़र हुआ रिलीज
