Indian Airforce Aircraft: जानिए किन-किन लड़ाकू विमानों से भारत कर रहा है पाकिस्तान पर हमला

Indian Airforce दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में से एक मानी जाती है। भारत के पास कई तरह के आधुनिक और शक्तिशाली फाइटर जेट्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, अटैक हेलिकॉप्टर्स और सर्विलांस सिस्टम हैं। ये सभी विमान भारत की हवाई सुरक्षा, जमीनी हमले और समुद्री निगरानी जैसे कार्यों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे भारत और पाकिस्तान के युद्ध में इस्तेमाल हो रहे मुख्य फाइटर जेट और अन्य विमानों की पूरी जानकारी देंगे, वो भी टेक्निकल और आसान भाषा में।
Dassault Rafale

Indian Airforce राफेल भारत में काफ़ी चर्चे मे आया हैं। यह एक बहुत ही आधुनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है जिसे फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। यह फाइटर जेट 4.5 जनरेशन का है और यह हवा में दुश्मन से लड़ाई, जमीन पर हमला, और परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखता है। इसमें दो Snecma M88 इंजन लगे हैं जो इसे लगभग 2,222 km/h (Mach 1.8) की रफ्तार से उड़ने में सक्षम बनाते हैं। इसमें आधुनिक RBE2-AA AESA रडार है जो दुश्मन विमानों को दूर से पहचान सकता है। इसके पास Meteor, Scalp और MICA जैसे एडवांस मिसाइल सिस्टम हैं। राफेल विमान को 2020 में Indian Airforce में शामिल किया गया था और अब यह भारत को और मजबूत बना रहा है।
राफेल के स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 2,222 Km/h (Mach 1.8) |
| रेंज | 3,700 Km (ड्रॉप टैंक सहित) |
| इंजन | दो Snecma M88 इंजन |
| रडार | RBE2-AA AESA रडार |
| हथियार | Meteor, Scalp, MICA, बम |
| ऊँचाई सीमा | 50,000 Feet |
| उपयोग | मल्टीरोल – एयर डॉमिनेंस, ग्राउंड अटैक |
Sukhoi Su-30MKI

सुखोई-30MKI Indian Airforce की रीढ़ है। यह एक ट्विन-इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है जिसे रूस की सुखोई और भारत की HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) ने मिलकर तैयार किया है। इसकी खासियत इसकी लंबी उड़ान की क्षमता, हवा में फुर्ती और भारी हथियार ले जाने की क्षमता है। इसमें थ्रस्ट वेक्टरिंग तकनीक है जो इसे हवा में किसी भी दिशा में तेजी से मोड़ने की क्षमता देती है। यह BrahMos जैसी सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल तक ले जा सकता है। इसका NIIP N011M Bars रडार एक बार में 15 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है। इसकी गति 2,120 Km/h है और यह भारत के हर मोर्चे पर इस्तेमाल किया जाता है फिर चाहे वो चीन के बॉर्डर पर निगरानी रखना हो या समुद्री क्षेत्र में मिशन।
सुखोई-30MKI स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 2,120 Km/h (Mach 2) |
| रेंज | 3,000 Km |
| इंजन | दो AL-31FP थ्रस्ट वेक्टर इंजन |
| रडार | NIIP N011M Bars |
| हथियार | BrahMos, R-77, Kh-59 मिसाइलें |
| ऊँचाई सीमा | 56,800 Feet |
| उपयोग | एयर सुपीरियरिटी, लॉन्ग रेंज अटैक |
HAL Tejas

HAL Tejas भारत में बना पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) है। यह सिंगल-इंजन फाइटर जेट है जिसे HAL ने DRDO की मदद से बनाया है। यह छोटा, हल्का और बहुत ही फुर्तीला विमान है, Indian Airforce में इसको मल्टीरोल ऑपरेशन्स जैसे एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। तेजस में GE F404 इंजन लगा है जो इसे 2,205 Km/h की गति देता है। इसमें अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, रडार वॉर्निंग रिसीवर और इजरायल का EL/M-2032 रडार लगा हुआ है, जिसे बाद में स्वदेशी Uttam AESA से बदला जाएगा। यह Derby, Python-5 और बम ले जाने में सक्षम है। तेजस का सबसे बड़ा लाभ ये है कि यह पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
तेजस के स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 2,205 Km/h (Mach 1.8) |
| इंजन | GE F404-IN20 |
| रेंज | 3,000 Km |
| रडार | EL/M-2032 (बाद में Uttam AESA) |
| हथियार | Derby, Python-5, लेज़र गाइडेड बम |
| उपयोग | मल्टीरोल लाइट फाइटर |
Mirage 2000

Mirage 2000 एक फ्रांसीसी मल्टीरोल फाइटर जेट है जिसे डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। यह सिंगल-इंजन डेल्टा विंग एयरक्राफ्ट है, जिसे भारत ने 1980 के दशक में पाकिस्तान के F-16 के मुकाबले खरीदा था। मिराज की गति 2,336 Km/h है और यह Snecma M53-P2 इंजन से चलता है। इसकी खासियत इसकी पिन-पॉइंट अटैक क्षमता है, जो इसे प्रिसिशन स्ट्राइक में मास्टर बनाती है। इसमें RDY-2 रडार होता है जो टारगेट को लॉन्ग रेंज से पकड़ सकता है। मिराज ने कारगिल युद्ध और बालाकोट स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाई है। यह मिका मिसाइल, लेज़र गाइडेड बम और एंटी रडार हथियारों से लैस होता है। इसने Indian Airforce को बहुत ही मजबूत बना दिया है।
मिराज 2000 स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 2,336 Km/h (Mach 2.2) |
| इंजन | Snecma M53-P2 |
| रेंज | 1,550 Km |
| रडार | Thales RDY-2 |
| हथियार | MICA मिसाइल, लेज़र बम |
| उपयोग | प्रिसिशन स्ट्राइक, मल्टीरोल |
MiG-29UPG

MiG-29UPG भारत में रूस से लिया गया MiG-29 विमान का मॉर्डन अपग्रेड वर्जन है। यह एक ट्विन-इंजन मल्टीरोल फाइटर है जो हवा में लड़ाई और लिमिटेड एयर-टू ग्राउंड अटैक के लिए जाना जाता है। इसे ज़्यादातर फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया जाता है, खासकर चीन और पाकिस्तान सीमा के पास। इसमें ज़ुको AE रडार, ग्लास कॉकपिट, एयर टू एयर रीफ्यूलिंग, और RD-33 इंजन शामिल हैं जो इसे 2,445 Km/h की रफ्तार देने में मदद करती हैं। मिग-29UPG को R-77, R-73 मिसाइल और स्मार्ट बम से लैस किया गया है। इसकी फुर्ती और उच्च गति इसे हवा में डॉगफाइट के लिए बहुत खतरनाक बनाती है।
MiG-29UPG स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 2,445 Km/h (Mach 2.25) |
| इंजन | 2 RD-33 इंजन |
| रेंज | 1,500 Km |
| रडार | Zhuk-ME AESA |
| हथियार | R-77, R-73, लेज़र बम |
| उपयोग | एयर सुपरिओरिटी, मल्टीरोल ऑपरेशन |
SEPECAT Jaguar DARIN-III
Jaguar एक ग्राउंड अटैक फाइटर जेट है जिसे ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर डिजाइन किया था और भारत में HAL द्वारा बनाया गया। यह मुख्य रूप से गहरा घुसपैठी हमला करने के लिए इस्तेमाल होता है यानी यह दुश्मन देश की सीमा में घुसकर उनका भारी नुकसान कर सकता है। Jaguar का DARIN-III अपग्रेड इसे ग्लास कॉकपिट, एडवांस मिशन कंप्यूटर और GPS-गाइडेड हथियारों से लैस करता है। इसकी अधिकतम गति 1,350 Km/h, है और यह 4,760 Kg तक हथियार ले जा सकता है। Jaguar की एक खास बात यह है कि ये परमाणु हथियार भी ढोने में सक्षम है।
Jaguar DARIN-III स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 1,350 Km/h |
| इंजन | 2 Adour Mk.811 टर्बोजेट इंजन |
| रेंज | 1,600 Km |
| रडार | DARIN-III नवीगेशन और टारगेटिंग सिस्टम |
| हथियार | लेज़र बम, LGB, पारंपरिक बम |
| उपयोग | ग्राउंड अटैक, रनवे डिस्ट्रक्शन |
AH-64E Apache

Apache AH-64E एक अटैक हेलिकॉप्टर है जिसे अमेरिका की Boeing कंपनी बनाती है। यह दुनिया का सबसे घातक अटैक हेलिकॉप्टर माना जाता है। भारत ने इसे 2019 में Indian Airforce में शामिल किया था। इसमें हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले सिस्टम, लॉन्गबो रडार, AGM-114 Hellfire मिसाइलें और Hydra रॉकेट सिस्टम है। इसकी गति करीब 293 किमी/घंटा है और यह बेहद कम ऊँचाई पर उड़ते हुए टैंक, बंकर और दुश्मन सैनिकों पर हमला कर सकता है। यह नाइट विजन सिस्टम, लम्बी उड़ान क्षमता और उच्च फायरपावर की वजह से बेहद महत्वपूर्ण है। ये हेलिकॉप्टर लद्दाख, पंजाब और पूर्वी सेक्टर में तैनात किए गए हैं।
Apache AH-64E स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 293 Km/h |
| इंजन | 2 T700-GE-701D टर्बोशाफ्ट |
| रडार | AN/APG-78 Longbow |
| हथियार | AGM-114 Hellfire, 70mm Hydra रॉकेट, 30mm गन |
| उपयोग | टैंक डेस्ट्रक्शन, क्लोज एयर सपोर्ट |
C-17 Globemaster III

C-17 Globemaster III भारत का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जिसे अमेरिका की Boeing कंपनी ने बनाया है। यह भारी सैन्य उपकरण, सैनिक, टैंक, हेलिकॉप्टर और आपदा राहत सामग्री को बहुत तेज़ी से किसी भी स्थान पर पहुंचा सकता है। इसकी अधिकतम गति 830 Km/h है और यह 77,000 Kg तक सामान ले जा सकता है। C-17 की खासियत है इसकी शॉर्ट रनवे लैंडिंग और टेकऑफ क्षमता यह सिर्फ 3,500 फीट की रनवे पर लैंड कर सकता है। यह विमान अंतरराष्ट्रीय मिशनों, बाढ़ राहत, और इमरजेंसी मास्टर III Indian Airforce का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।
C-17 स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 830 Km/h |
| इंजन | 4 Pratt & Whitney F117-PW-100 |
| पेलोड क्षमता | 77,000 Kg |
| रेंज | 4,500 Km |
| उपयोग | ट्रूप मूवमेंट, हैवी लिफ्ट, रेस्क्यू |
C-130J Super Hercules

C-130J एक मीडियम कैटेगरी का टैक्टिकल एयरलिफ्ट विमान है, जो खास तौर पर छोटे और उबड़-खाबड़ रनवे पर ऑपरेशन के लिए बनाया गया है। यह कम ऊँचाई पर उड़ते हुए पैराशुट को ड्रॉप कर सकता है और विशेष बलों के सैनिकों को मिशन पर भेजने में इस्तेमाल होता है। इसमें एडवांस एवियोनिक्स, नाइट विजन और इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर्स सिस्टम लगे हैं। इसकी गति 671 Km/h है और यह 20 टन तक का भार ले जा सकता है। यह विशेष ऑपरेशन जैसे सर्जिकल स्ट्राइक या इमरजेंसी सैनिक भेजने के लिए बेहद उपयोगी है।
C-130J स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 671 Km/h |
| इंजन4 | 4 Rolls Royce AE 2100D3 टर्बोप्रॉप |
| पेलोड क्षमता | 20,000 Kg |
| रेंज | 3,300 Km |
| उपयोग | स्पेशल ऑप्स, हेलीबोर्न सपोर्ट, एयरड्रॉप |
IL-76 (Ilyushin-76)

IL-76 एक हेवी एयरलिफ्ट एयरक्राफ्ट है जिसे रूस में डिजाइन किया गया था। यह Indian Airforce में कई दशकों से सेवा में है और इसे मुख्य रूप से भारी सैन्य उपकरण, टैंक, तोप, और सैनिकों को ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह विमान C-17 से थोड़ा पुराना है लेकिन फिर भी बहुत सक्षम है। इसकी गति 850 Km/h है और यह 40-50 टन का पेलोड ले जा सकता है। यह विमान indian Airforce की पैराशूट ब्रिगेड और आपदा राहत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
IL-76 स्पेसिफिकेशन:
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| अधिकतम गति | 850 Km/h |
| इंजन | 4 Soloviev D-30KP टर्बोजेट इंजन |
| पेलोड क्षमता | 45,000 Kg |
| रेंज | 5,000 Km |
| उपयोग | ट्रांसपोर्ट, एयरड्रॉप, राहत कार्य |
Indian Airforce के पास एक बेहद मजबूत और शक्तिशाली वायुसेना है जिसमें अलग-अलग तरह के फाइटर जेट्स, हेलिकॉप्टर, और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। राफेल से लेकर तेजस तक, अपाचे से लेकर सी-17 तक ये सभी भारत की सुरक्षा को हर दिशा से मजबूत करते हैं। हर विमान की अपनी एक विशेषता है कोई हवा में लड़ने में माहिर है, कोई जमीन पर हमला करने में, तो कोई सैनिक और भारी सामान पहुँचाने में। ये सभी भारत की रक्षा रणनीति को मजबूत बनाते हैं।
और यह भी पढ़े:- Operation Abhyas: जानिए किन राज्यों में हुआ ब्लैकआउट और सायरन का अभ्यास
