Protean eGov Share Drop: जानिए क्या हुआ ऐसा जो 20% तक गिर गए शेयर ?

Protean eGov
Protean eGov

Protean eGov Technologies भारत की सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और हैरानी की बात ये है की एक ही दिन में इस कंपनी के शेयर 20% तक गिर गए। ऐसा क्या हुआ भारत के मशहूर इन्वेस्टर Ramesh Damani की कंपनी Protean eGov Technologies के साथ। रमेश दमानी जी के कंपनी में ये नुकसान सिर्फ PAN 2.0 प्रोजेक्ट के बाहर जाने से हुआ, और ये गिरावट 20% की दर तक हुआ। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि असल में हुआ क्या हुआ।

Protean eGov के शेयर क्यों गिरे और PAN 2.0 प्रोजेक्ट क्या है ?

Protean eGov Technologies के शेयर में सोमवार को लगभग 20% की भारी गिरावट आई। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण था PAN 2.0 प्रोजेक्ट से बाहर होना। भारत में हर व्यक्ति और कंपनी को टैक्स भरने के लिए PAN (Permanent Account Number) की जरूरत होती है। भारत सरकार PAN सिस्टम को और भी बेहतर बनाना चाहती है, जिससे काम और भी आसान और डिजिटल हो जाए, और इसी प्रोजेक्ट को PAN 2.0 प्रोजेक्ट कहा जाता है। भारत सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुछ कंपनियों को चुना। लेकिन Protean eGov को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली, जबकि यह कंपनी पहले से PAN सेवाओं से जुड़ी हुई थी।

Protean eGov लोगों को क्या-क्या सर्विस देती है ?

Protean eGov ने कई जरूरी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाए और मैनेज किए हैं जैसे:

Pan card Serives: वे वित्तीय लेनदेन के लिए आवश्यक स्थायी खाता नंबर (पैन) के लिए आवेदन प्रोसेस करते हैं।

Aadhar Enrollment: 2011 में, प्रोटीन को निवासियों को आधार संख्या जारी करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया था।

Tax Information Network (TIN): एक ऐसा सिस्टम जो कर-संबंधी जानकारी को कुशलतापूर्वक मैनेज करने में मदद करता है।

National Pension System (NPS): Protean eGov केंद्रीय रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसी के रूप में काम करती है, जो व्यक्तियों के पेंशन खातों के रिकॉर्ड को बनाए रखती है।

Scholarship Portal: एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म जो गरीब ओर योग्य छात्रों को विभिन्न कंपनियों द्वारा लोन लेने के लिए अनुमति देता है।

Education Loan Platform: छात्रों को कई बैंकों से शिक्षा लोन के लिए आवेदन करने में मदद करने के लिए 2015 में विकसित एक ऑनलाइन पोर्टल है।

क्यों लगा इन्वेस्टरों को झटका ?

Protean eGov पहले से PAN कार्ड बनाने, सुधार करने और अपडेट करने का काम करती आ रही थी। इसलिए लोग उम्मीद कर रहे थे कि PAN 2.0 में भी Protean eGov कंपनी को चुना जाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो इन्वेस्टरों को यह बहुत बड़ी नेगेटिव खबर लगी और उन्होंने तेजी से अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए।

जिसका असर ये हुआ कि एक ही दिन में शेयर ₹1165 से गिरकर ₹932 तक आ गया।

कौन हैं Ramesh Damani ?

Ramesh Damani भारत के जाने-माने शेयर बाजार इन्वेस्टर हैं। उन्होंने इस कंपनी में बड़ा निवेश किया हुआ है। उनके नाम और भरोसे पर भी कई छोटे-छोटे इन्वेस्टर्स ने इस शेयर में पैसा लगाया था।

जब शेयर गिरा, तो Ramesh Damani का भरोसा भी झटका खा गया, और कई निवेशकों को नुकसान हुआ।

कैसी चल रही थी Protean eGov शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद ?

  • अक्टूबर 2023 में Protean eGov की शानदार लिस्टिंग हुई थी।
  • कई लोगों ने इसे लंबी रेस का घोड़ा माना था।
  • लेकिन अब ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कंपनी ने क्या कहा ?

कंपनी ने कहा कि उन्हें इस फैसले से निराशा हुई है, लेकिन वो अपनी दूसरी सेवाओं पर ध्यान देंगे और कोशिश करेंगे कि भविष्य में बेहतर करें।

प्रोटीन टेक्नोलॉजीज भारत की सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे वे नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और कुशल बन जाती हैं। पैन कार्ड आवेदनों से लेकर शिक्षा लोन की सुविधा तक, Protean eGov का योगदान भारत के डिजिटल बदलाओ का एक खास हिस्सा है।

ये भी पढ़े:- Solapur Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर डिस्ट्रिक्ट में आग लगने से हुई 8 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *