The Story of Jyoti Malhotra: ट्रैवल व्लॉगर या जासूस

भारत में हरियाणा की एक प्रसिद्ध ट्रैवल व्लॉगर Jyoti Malhotra ने हाल ही में अपनी सामान्य यात्रा गतिविधियों से सुर्खियाँ में रही है। उन्होंने अलग-अलग देश में अपना ट्रैवल अंदाज लोगों के बीच साझा किया है। वो अपने टूर की पूरी जानकारी अपने YouTube चैनल के माध्यम से जिसका नाम Travel with Jo है, लोगों को दी है। यूट्यूब के फेमस ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा, जिन्हे 17 मई, 2025 को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी, की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस ब्लॉग में हम उनकी यात्रा, उनके खिलाफ़ लगे आरोपों जिससे उनके व्यतिगत जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा, इन सभी टॉपिक पर प्रकाश डालते है।
Jyoti Malhotra का शरुआती जीवन और कैसे हुई वो इतना प्रसिद्धि
Jyoti Malhotra हरियाणा, भारत से हैं। अलग-अलग देश में यात्रा करना और कहानी कहने के जुनून के साथ, उन्होंने 18 अक्टूबर, 2011 को अपना YouTube चैनल Travel with Jo लॉन्च किया, जो आज 377K सब्स्क्राइबर और 487 वीडियोज़ के साथ यूट्यूब पर प्रसिद्ध हैं। जिसमे उन्होंने लोगों के अलग-अलग देशों में ट्रैवल करने का और उससे से जुड़ी जरूरी जानकारी देना शुरू किया। उनके इस चैनल लोगों के बीच जल्द ही लोकप्रियता हासिल कर ली। उनके वीडियो में अलग-अलग डेस्टिनेशन को दिखाया गया, जिससे दर्शकों को तरह तरह की संस्कृतियों और अनुभवों की झलक मिली। उनके बढ़ते सब्सक्राइबर और सोशल मीडिया फॉलोइंग ने उन्हें भारतीय ट्रैवल व्लॉगिंग ग्रुप मे एक अलग ही पहचान दिलाई।
Jyoti Malhotra यूट्यूबर या जासूस ?
रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब वह 2023 में पाकिस्तान गई। उन्होंने कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त किया और लाहौर की यात्रा की, जहाँ उन्होंने पाकिस्तान के खुफिया अभियानों से जुड़े व्यक्तियों के साथ संबंध स्थापित बनाए। ऐसा ही एक व्यक्ति एहसान-उर-रहीम था, जिसे दानिश के नाम से भी जाना जाता है, जो नई दिल्ली में पाकिस्तान के हाई कमिशन का कर्मचारी था। दानिश, जिसे बाद में 13 मई, 2025 को भारत सरकार ने निष्कासित कर दिया था, उसके बारे में कहा जाता है कि उसने ज्योति को कई पाकिस्तानी खुफिया संचालकों (PIO) से मिलवाया था। जांच में पता चला कि ज्योति ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए इन संचालकों के साथ संचार बनाए रखा। उसने खुद भारतीय स्थानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा की और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने में शामिल की। इसके अलावा, बताया जाता है कि उसने एक PIO के साथ इंटिमेट रीलैशन बनाए और उसके साथ इंडोनेशिया के बाली की यात्रा की। दानिश के दिल्ली में रहने के दौरान, वह उसके और अन्य संचालकों के साथ भी तालमेल में रही।
YouTuber and Travel Blogger #JyotiMalhotra
— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) May 17, 2025
She visited Pakistan two months ago and made a vlog
Showing how good and hospitable the people of Pakistan are.
She wanted de-escalate.
Today, she has been arrested on charges of spying for Pakistan. pic.twitter.com/7b4MPeMIWC
क्यों किया गया Jyoti Malhotra को गिरफ्तार क्या है आरोप ?
17 मई, 2025 को Jyoti Malhotra को पांच अन्य लोगों के साथ पाकिस्तानी ग्रुपो के संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियाँ हरियाणा और पंजाब में फैले एक नेटवर्क पर व्यापक कार्रवाई का हिस्सा थीं, जिसमें प्रमुख एजेंट, वित्तीय वाहक और मुखबिर के रूप में काम करने वाले लोगों पर सक्त कार्यवाही का संदेश था। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ़ लगाए गए आरोपों में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अन्य रिलेवेंट धाराओं के उल्लंघन भी शामिल हैं।
ज्योति का मामला अकेला नहीं है। हाल के वर्षों में, ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जहाँ सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों सहित व्यक्तियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। इन मामलों में अक्सर हनी-ट्रैपिंग शामिल होती है, जहाँ व्यक्तियों को रोमांटिक या भावनात्मक संबंधों के ज़रिए जासूसी गतिविधियों में फंसाया जाता है। उदाहरण के लिए, राजस्थान में, ISI की दो महिला एजेंटों द्वारा हनी-ट्रैप किए जाने के बाद मुजूबानी तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था।
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ़्तारी डिजिटल युग में व्यक्तियों के सामने आने वाली कमज़ोरियों की एक स्पष्ट याद दिलाती है। जैसे-जैसे जांच जारी रहेगी, यह देखना बाकी है कि यह मामला कैसे सामने आएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या सबक लिए जा सकते हैं।
और ये भी पढ़े:- चीन और सिंगापूर मे Covid-19 की नई लहर
