|

Swiggy Genie Temporarily Unavailable: आखिर क्यों Swiggy बंद कर रही है लोगों को इतना पसंद आने वाली ये सर्विस

Swiggy Genie

भारत की जानी-मानी फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपनी एक खास सर्विस जिसका नाम Swiggy Genie है, जिसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। यह सर्विस अब भारत के कई बड़े शहरों में उपलब्ध नहीं है, जिसमें बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली NCR जैसे शहर भी शामिल हैं। Swiggy Genie वह सर्विस थी, जिससे लोग अपने किसी भी सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेज या मंगवा सकते थे। Swiggy Genie आम जनता के लिए बहुत मददगार सर्विस थी, लेकिन अब Swiggy ने इसे अपने ऐप में “temporarily unavailable” यानी “अस्थायी रूप से बंद” कर दिया है। तो चलिए, जानते हैं कि Swiggy Genie क्या थी, क्यों बंद हुई और इससे लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

Swiggy Genie क्या है?

Swiggy Genie एक हाइपरलोकल डिलीवरी सर्विस है, जिसे हम आम भाषा में छोटे क्षेत्र में तुरंत समान को पहुचना कहते है, जिसे Swiggy ने अप्रैल 2020 में शुरू किया थी। इसका मतलब है कि आप अपने शहर के अंदर ही कोई भी छोटा या जरूरी सामान जैसे किताबें, कपड़े, दवाइयां, ग्रॉसरी, डॉक्यूमेंट या गिफ्ट किसी भी चीज को भेज या मंगवा सकते थे। यह सर्विस ज्यादातर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद थी, जो खुद जाकर सामान नहीं ला सकते थे, या फिर उसे, जिसका दिनचर्या बहुत व्यस्त होने के कारण समय नहीं मिल पाता था।

Swiggy Genie की वर्तमान स्थिति क्या है ?

अब अगर आप Swiggy ऐप खोलते हैं, तो आपको Genie का ऑप्शन तो दिखेगा, लेकिन उस पर लिखा होगा की “अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं।” इसका मतलब यह है कि Swiggy ने इस सर्विस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए Swiggy से पूछा कि यह सर्विस कब दुबारा वापस आएगी। इसका जवाब देते हुए Swiggy ने कहा: “Genie फिलहाल कुछ शहरों में बंद है। हमारी टीम इसे दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।” लेकिन अभी तक Swiggy ने यह नहीं बताया कि यह सर्विस कब से फिर से शुरू होगी।

किन किन बड़े शहरों में Swiggy Genie की बंद हुई है सर्विस ?

Swiggy Genie भारत के करीब 70 शहरों में काम कर रही थी, वहाँ के लोगों अपनी रैपिड सर्विस से लोगों को उनके दिनचर्या मे मदद कर रही थी। लेकिन अब ये सर्विस भारत तीन बड़े बड़े शहरों में यह बंद हो चुकी है:

  • बेंगलुरु
  • मुंबई
  • दिल्ली NCR

यह तीनों शहर Swiggy के सबसे बड़े ग्राहक वाले इलाके हैं। अगर यह सर्विस बंद हो गई है, तो इसका मतलब है कि कंपनी को काफी परेशानी हो रही है।

क्यों पहले भी बंद हुई थी Swiggy Genie की सर्विस ?


यह पहली बार नहीं हुआ, जब Swiggy ने Genie सर्विस को रोका हो। इससे पहले भी साल 2022 में Swiggy ने कुछ समय के लिए डिलीवरी बॉय की कमी और खाना डिलीवरी व Instamart की बढ़ती डिमांड की वजह से यह सर्विस को बंद कर दिया था। Swiggy को पहले ही फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी में ही ज़्यादा फायदा हो रहा था, और Genie के बढ़ते काम के बोझ की वजह से Genie को थोड़े समय के लिए रोकना पड़ा। अब भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।

Swiggy Genie की क्या थी खास बात ?

Swiggy Genie बहुत ही काम की और लोगों के अनुकूल सर्विस थी। इससे कई तरह के काम बहुत ही आसान तरीके से हो जाते थे, जैसे:

  • भूले हुए सामान को मंगवाना: अगर आपने अपने दोस्त के घर या ऑफिस में कुछ भूल गए हैं, तो Genie से मंगवा सकते थे।
  • छोटे बिजनेस वालों के लिए फायदेमंद: घर से काम करने वाले लोग या छोटे दुकानदार अपने प्रोडक्ट्स ग्राहक तक पहुंचाने के लिए Genie का इस्तेमाल करते थे।
  • गिफ्ट भेजना: जन्मदिन या किसी खास मौके पर आप अपने दोस्त या रिश्तेदार को सरप्राइज गिफ्ट Genie से भेज सकते थे।
  • दवाइयां और ग्रॉसरी मंगाना: बुजुर्ग लोग या बीमार लोग Genie से अपनी जरूरत सामान मंगवा लेते थे।

कुल मिलाकर यह सर्विस बहुत ही आसान और मददगार थी। जिसने लोगों के जीवन बहुत ही सरल बना दिया था।

किन कारणों की वजह से Swiggy Genie हो रहा है बंद ?

Swiggy ने अभी तक, Genie को बंद करने का असली कारण नहीं बताया है, लेकिन कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं, जिनकी वजह से Swiggy को, Genie अस्थायी रूप से बंद करना पढ़ा।

1. डिलीवरी बॉय की कमी

Swiggy के पास जितने भी डिलीवरी वाले हैं, उन्हें Swiggy को, खाने और ग्रॉसरी की डिलीवरी में लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। Genie के लिए अलग से डिलीवरी करना मुश्किल हो जाता है।

2. ज्यादा खर्च, और कम मुनाफा

Genie जैसी सर्विस में हर दिन नए-नए पते, अलग-अलग रास्ते और हर बार अलग-अलग सामान होता है। जिससे खर्चा ज्यादा होता है, लेकिन कंपनी को उतना मुनाफा नहीं होता।

3. Genie जैसी सर्विस देने वाली, दूसरी कंपनियों से मुकाबला

Dunzo, Porter, Uber Connect जैसी कंपनियां भी यही सेवा देती हैं। ऐसे में Swiggy को लगता है कि उसे अपने फोकस वाली सेवाओं जैसे फूड डिलीवरी और Instamart पर ध्यान देना चाहिए।

4. नई रणनीति

Swiggy शायद अब अपना ध्यान उन सर्विस पर लगाना चाहती है जो ज्यादा बड़े स्तर पर काम करे और जिनमें ज्यादा कमाई हो।

इससे किसे नुकसान हो रहा है?

Swiggy Genie के बंद होने की वजह से कई लोगों के जीवन में परेशानी बढ़ गई हैं:

  • छोटे दुकानदार और होम बिजनेस वाले – जिनकी सारी डिलीवरी Genie से होती थी, अब उन्हें दूसरा तरीका ढूंढना पड़ रहा हैं।
  • स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स – जो स्टूडेंट अकेले रहते हैं या घर से दूर रहते हैं, उन्हें जरूरी सामान मंगवाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • साधारण लोग – जिनको कभी-कभी कोई जरूरी सामान मंगवाना होता था, अब उन्हें बाहर जाकर खुद लाना पड़ेगा।

क्या Genie फिर से शुरू हो सकती है?

Swiggy ने कहा है, कि वे सर्विस को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। हो सकता है:

  • कुछ शहरों में पहले शुरू करें
  • नई कीमत व नए फीचर्स के साथ वापस आए
  • अपनी फूड डिलीवरी टीम से ही Genie का काम करवाएं
  • कस्टमर के सुविधा के लिए किसी दूसरी कंपनी के साथ साझेदारी करें

अब देखना यह होगा कि Swiggy इस सर्विस को कब और कैसे वापस लाती है। Swiggy Genie का बंद होना उन लोगों के लिए बहुत ही बुरी खबर है, जो रोजमर्रा के कामों में इस पर निर्भर थे। यह सर्विस भले ही छोटी दिखती थी, लेकिन कई लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सहूलियत थी, इस सर्विस ने कई लोगों के जीवन बहुत ही आसान कर दिया था। हालांकि Swiggy ने इसे “अस्थायी रूप से बंद किया है ” लेकिन यह बात साफ है कि कंपनी अब अपने मुख्य बिज़नेस जैसे खाना डिलीवरी और इंस्टामार्ट पर ध्यान दे रही है। अब देखना यह है कि Swiggy Genie दोबारा कब और किस रूप में वापसी करती है।

Watch this Web Story Also:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *