चीन और सिंगापूर मे Covid-19 की नई लहर
एक बार फिर एशिया में Covid-19 के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसी जगहों पर कोविड-19 से बीमार होने वाले लोगों की संख्या फिर से लगतार बढ़ते जा रही है। इसका मतलब ये है कि कई महीनों तक कम मामलों के बाद, अचानक से ज़्यादा लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हांगकांग में, डॉक्टरो को कई ऐसे लोगों में वायरस मिल रहे हैं जो आम बीमारी जैसे सर्दी या फ्लू के लक्षण लेकर आते हैं। सिंगापुर में भी सिर्फ़ एक हफ़्ते में ही Covid-19 के मामलों में बड़ी उछाल देखी गई है। यह नई लहर इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि लोगों को लगा था कि यह वायरस अब खतम हो गया है या अब ज़्यादा नहीं फैलेगा। लेकिन अब हम जानते हैं कि Covid-19 अभी भी फैल सकता है, चाहे मौसम कोई भी हो। वायरस बदल रहा है और यह कभी भी फिर से मज़बूत हो सकता है। यही वजह है कि कई लोग और सरकारें फिर से चिंता करने लगी हैं। वे इसे 2020 जैसी बड़ी समस्या बनने से पहले रोकना चाहते हैं।
