India-Pakistan Ceasefire 2025: क्यों भारत इतना मजबूत देश होने के बावजूद Ceasefire पर सहमति जताई ?
मई 2025 में बहुत तनावपूर्ण और खतरनाक स्थिति के बाद हुआ। India-Pakistan के बीच Ceasefire, दोनों देशों के बीच लड़ाई, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में एक दर्दनाक आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक मारे गए। जवाब में, भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल रेखा (LOC) के पार आतंकी केम्पो को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। पाकिस्तान ने भी अपने ऑपरेशन बनयान-उल-मर्सोस के साथ जवाब दिया, जिसमें भारतीय सैन्य क्षेत्रों में मिसाइलों और ड्रोन को लॉन्च किया गया। इन ऑपरेशन की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तनाव देखने को मिला, दोनों तरफ से हवाई हमले और नागरिकों में डर पैदा हो गया। जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, अमेरिका, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों ने अंतरराष्ट्रीय दबाव देते हुए दोनों देशों को लड़ाई बंद करने के लिए मजबूर किया। इस दबाव ने 10 मई, 2025 को Ceasefire पर सहमत होने के लिए दोनों पक्षों को मेज पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई। 10 मई, 2025 की सुबह भारतीय सेना ने सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी की कि भारत Ceasefire लिए सहमत हो गया है।
