गोंद कतीरा के अद्भुत फायदे जो आपको पता होने चाहिए!

गोंद कतीरा एक पेड़ से निकलने वाला प्राकृतिक गोंद है। यह सफेद और पारदर्शी होता है।

सूखा हुआ गोंद सख्त होता है। पानी में भिगोने पर ये फूल जाता है और जैली जैसा बन जाता है।

गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है, गर्मी से बचाता है और एसिडिटी और कब्ज में राहत देता है 

गोंद कतीरा त्वचा में नमी बनाए रखता है चेहरे की चमक बढ़ाता है और मुंहासों और दाग-धब्बों को साफ करने  में मदद करता है

1 चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें और इसे सुबह फूलने पर दूध, शरबत या फालूदा में मिलकर ठंडा-ठंडा सेवन करें यह दिन में एक बार पर्याप्त है 

सावधानियाँ : इसे ठंड के मौसम में न लें और बहुत अधिक मात्रा से बचें। गर्भवती और बीमार व्यक्ति डॉक्टर की सलाह लेकर सेवन करे। 

गोंद कतीरा गर्मियों में प्राकृतिक कूलर जैसा काम करता है। यह पेट, त्वचा और ऊर्जा सबका ख्याल एक साथ! गोंद कतीरा मतलब हेल्दी समर सीक्रेट!

इसे भी देंखे 

गर्मियों में टैनिंग कैसे हटाएं ?

प्रोडक्टिव कैसे बनें?